किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी के मद्देनज़र अब किसानों को अच्छे बीज मिले इसके लिए देश का पहला बागवानी बीज पोर्टल पीएम मोदी के प्रयासों से लांच हुआ है।
आपको बता दे, इस पोर्टल के माध्यम से देश भर के किसान ऑनलाईन भुगतान करने के बाद घर पर ही 60 से अधिक फसलों के बीज मंगा सकते है।
टमाटर, प्याज, भिंडी, बैंगन, मिर्च, संकर मिर्च, तरबूज, खरबूज, शिमला मिर्च, मूली समेत हर प्रकार के बीज यहां आपको मिल जायेगे।
अधिक जानकारी सीड पोर्टल की लिंक https//seed.iihr.res.in पर ली जा सकती है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि में अनेक चुनौतियां हैं, जिसका सामना देश में किसान और सरकार को मिल कर करना है।
उन्होंने बताया कि बीज जैसे सबसे महत्वपूर्ण घटक की उन्नत किस्में, बेहतर अनुसंधान तथा बीज गुणवत्ता के द्वारा ही हम 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने के संकल्प को पूरा कर सकते हैं।