बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने सब्जी फल आदि फसलें उगाने वाले किसानों की तोड़ी कमर दी है। बीती रात हुई तेज बारिश और हवाओं ने राजधानी के आसपास इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों पर पानी और तेज हवाओं ने कहर बरपाया है
देर रात हुई तेज बारिश से तरोई, खरबूजा, तरबूज, मिर्चा, मेंथा के खेतों में पानी भर।गया और नाजुक फसलें टूट गई जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
अप्रैल और मई महीने में खेतों में कम पानी के साथ पैदा होने वाली ज्यादातर फसलें रोजमर्रा में उपयोग होने वाली सब्जियां और फल होते है जो ज्यादा पानी और बारिश में नुकसानदायक होते है। लेकिन समय के पहले ज्यादा बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
लेकिन असमय हुई इस बारिश ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया है और किसानों को इस असमय हुई बारिश से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।
वहीं बारिश और आंधी से हुए फसलों के नुकसान पर किसानों ने प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।