1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एचडी देवेगौड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से दाखिल किया पर्चा

एचडी देवेगौड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से दाखिल किया पर्चा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एचडी देवेगौड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से दाखिल किया पर्चा

जनता दल सेक्युलर (जदएस) के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को कर्नाटक से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनावों के लिए पर्चा दाखिल किया। 19 जून को राज्यसभा चुनाव होना है। पूर्व प्रधानमंत्री के साथ इस मौके पर उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मौजूद थे।

देवगौड़ा ने विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया क्योंकि वह राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए है। जदएस ने सोमवार को एचडी देवेगौड़ा को पार्टी का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया था।

इस निर्णय की घोषणा करते हुए कुमारस्वामी ने कहा था कि देवेगौड़ा कांग्रेस अध्य़क्ष सोनिया गांधी, विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं एवं पार्टी विधायकों के आग्रह के बाद राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें तैयार करना आसान काम नहीं था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...