केंद्र सरकार ने साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करना का लक्ष्य तय किया है और पीएम मोदी लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे है वही बीजेपी की सरकारें जिन भी प्रदेशों में है वो भी उनके इस सपने को पूरा करने में लगे हुए है।
हरियाणा की सरकार इसके लिए विशेष आपदा फंड तैयार कर रही है, जिससे सहकारी बैंकों की मदद से किसानों को आसानी से लोन उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य सरकार किसान मित्र की योजना बना रही है और इन किसान मित्रों की मदद से अन्नदाताओं को भूमि की उपयोगिता और आय के अनुसार वित्त प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा किसान मित्र वॉलंटियर्स के रूप में किसानों को सलाह देंगे और बता दें कि राज्य में करीब 17 हजार किसान मित्र तैयार किए जाने की योजना बनाई जा रही है।