1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. सरकार का बड़ा कदम : अब घरों पर मुफ्त में होगी मिट्टी की जांच

सरकार का बड़ा कदम : अब घरों पर मुफ्त में होगी मिट्टी की जांच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार का बड़ा कदम : अब घरों पर मुफ्त में होगी मिट्टी की जांच

पीएम नरेंद्र मोदी जी हमेशा से किसानों की आय दुगुनी करने की बात कहते है। इसी लक्ष्य के साथ उन्होंने किसानों के लिए साइल कार्ड योजना को लागू किया था।

इसके तहत करोड़ो किसानों ने अपनी मिट्टी की जांच करवाई है और फसल का उत्पादन बढ़ाया है।

इस योजना की सफलता को देखते हुए अब सरकार ने एक बड़ा निर्णय ले लिया है जिससे देश के करोड़ो किसानों को फायदा मिलेगा।

सरकार ने निर्णय लिया है की अब मिट्टी कि जांच घर घर जाकर होगी और इसके लिए किसानों को कोई शुल्क नहीं देगा होगा।

एनएफएल ने उर्वरकों के उचित उपयोग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से देश में मृदा परीक्षण की सुविधा को बढ़ावा देने को पांच मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शुभारम्भ किया .

मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं के अलावा देश के विभिन्न स्थानों पर स्थिर मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं के माद्यम से भी किसानों को सेवाएं दे रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...