1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. सरकार के निर्देश: कम्बाईन हार्वेस्टर की किसानों को कमी ना हो

सरकार के निर्देश: कम्बाईन हार्वेस्टर की किसानों को कमी ना हो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार के निर्देश: कम्बाईन हार्वेस्टर की किसानों को कमी ना हो

देश में मार्च का समय रबी की फसल गेंहू और चने की कटाई का होता है लेकिन कोरोना वायरस के संकट के चलते यह कार्य बाधित हुआ है। देश में ऐसे कई राज्य है जहां देश व्यापी लॉकडाउन के कारण कटाई अभी पूरी नहीं हुई है।

वही सरकार ने भी यह संकेत दिए है की 19 अप्रैल के बाद समर्थन मूल्य पर खेती की जायेगी और इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को कुछ और निर्देश जारी किये है।

दरअसल सरकार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसानों को फसल कटाई के लिये आपसी समन्वय स्थापित कर कम्बाईन हार्वेस्टर्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

अब तक मिले आकंड़ो के मुताबिक अभी तक कटाई सिर्फ 70 फीसदी ही हो पायी है ऐसे में जल्दी से कटाई खत्म हो जाए ताकि खेतों को किसान 2 महीने के लिए खुला छोड़ सके।

आपको बता दे, रबी की फसल की कटाई के बाद दो महीनें खेतों को खाली छोड़ दिया जाता है और उसके बाद जून के आखिर माह में प्री मानसून की शुरुआत के साथ ही बुवाई की जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...