इस साल कोरोना वायरस के संकट के चलते देश में रबी की फसल की कटाई देर से हुई वही सरकार ने खरीदी भी अप्रैल के दो सप्ताह बीतने के बाद शुरू की।
देखा जाए तो कई राज्यों में अच्छे मानसून के कारण चने और सरसो की फसल बंपर पैदावार हुई है। इसी कारण अभी तक पूरा माल मंडियों में आ नहीं पाया है।
इसी बाबत राज्यों में अपनी चिंता केंद्र से जाहिर की है और माना जा रहा है की कई राज्यों में चने और सरसों की समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी की सीमा को बढ़ाया जा सकता है।
आपको बता दे, की राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों में चने और सरसों की फसल प्रचुर मात्रा में होती है।