1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. खुशखबरी : 20 लाख से अधिक किसानों को जल्द मिलेगा पीएम फसल बीमा राशि का भुगतान

खुशखबरी : 20 लाख से अधिक किसानों को जल्द मिलेगा पीएम फसल बीमा राशि का भुगतान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : 20 लाख से अधिक किसानों को जल्द मिलेगा पीएम फसल बीमा राशि का भुगतान

पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को कई प्रकार की सहायता दी जाती है। इसमें सूखा, बाढ़, भूस्खलन, बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, प्राकृतिक आग और खड़ी फसल के लिए चक्रवात के साथ-साथ ओलावृष्टि  भी शामिल है।

अब इसमें कई  बार ऐसा होता है कि कई राज्यों में हालत अधिक ख़राब होते है और किसानों के भुगतान में देरी हो जाती है। ऐसे ही अब एमपी में हुआ है जहां अधिक बारिश से पिछले साल जो फ़सल बर्बाद हुई थी उसकी भरपाई नहीं हुई है।

लेकिन अब उन किसानों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दे कि किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि खरीफ 2019 की बीमित फसलों के लिये प्रदेश के 20 लाख 38 हजार 982 किसानों को शीघ्र ही 4,614 करोड़ 13 लाख रूपये की राशि का भुगतान उनके खातों में किया जायेगा।

पिछले वर्ष राज्य में अतिवृष्टि के चलते कई जिलों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी जिसका अभी तक फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया था, जिसे 6 सितम्बर को किया जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...