1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. खुशखबरी : किसान भाइयों के लिए लोन जमा करने की तारीख आगे बढ़ायी गयी है

खुशखबरी : किसान भाइयों के लिए लोन जमा करने की तारीख आगे बढ़ायी गयी है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : किसान भाइयों के लिए लोन जमा करने की तारीख आगे बढ़ायी गयी है

कोविड–19 के कारण देश भर में लॉक डाउन चल रहा है जिसके कारण कृषि संबंधी कार्यो में भी इस बार देरी हो गयी है।

इस बार इस कोरोना के संकट के कारण रबी की फसल कटने में भी देरी हुई जिसके कारण राज्य सरकारें किसानो ने फसलों की खरीद भी देरी से कर पायी।

इस समस्या को देखते हुए मोदी सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। मोदी सरकार ने निर्णय लिया है कि 3 लाख से अधिक का लोन ले चुके किसान भाइयों को लोन चुकाने में राहत दी जाए।

इसी के चलते अब कृषि मंत्रालय ने कहा है कि यह ऋण अब 31 अगस्त तक चुकाए जा सकते हैं। सरकार के इस निर्णय से उन करोड़ों किसानों को राहत मिल जायेगी जिन्होंने लोन लिए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...