1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. खुशखबरी : किसान संपदा योजना में 208 करोड़ के 27 कोल्ड चेन प्रोजेक्ट मंजूर

खुशखबरी : किसान संपदा योजना में 208 करोड़ के 27 कोल्ड चेन प्रोजेक्ट मंजूर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : किसान संपदा योजना में 208 करोड़ के 27 कोल्ड चेन प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नई एकीकृत कोल्ड चेन परियोजनाओं के माध्यम से 16,200 किसानों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगें और 2,57,904 किसानों को लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) की एकीकृत कोल्ड चेन और मूल्यवर्धन वाली 27 परियोजनाओं को अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति (आईएमएसी) द्वारा मंजूरी दी गई। इन बैठकों की अध्यक्षता श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की।

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की कोल्ड चेन, मूल्यवर्धन और संरक्षण अवसंरचना की योजना के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला के अंतर को पाटने और विश्व स्तरीय कोल्ड चेन अवसंरचाओं का निर्माण करने की दिशा में सरकार के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

यह खाद्य उत्पादों, डेयरी उत्पादों खाने के लिए तैयार फलों और सब्जियो, मांस, मछली, समुद्री, अंडों की सुरक्षा, गुणवत्ता और मात्रा और भंडारण को बनाए रखेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...