1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. खुशखबरी : डेढ़ करोड़ डेयरी किसानों को बिना गारंटी मिलेगा 3 लाख तक का लोन

खुशखबरी : डेढ़ करोड़ डेयरी किसानों को बिना गारंटी मिलेगा 3 लाख तक का लोन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : डेढ़ करोड़ डेयरी किसानों को बिना गारंटी मिलेगा 3 लाख तक का लोन

पीएम मोदी किसानों की आय को दुगुनी करने के लिए हर सम्भव कोशिश कर रहे है। यही कारण है कि उन्होंने डेढ़ करोड़ डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का निर्णय लिया है।

दरअसल देश में डेढ़ करोड़ किसान ऐसे हैं जो 230 मिल्क यूनियनों के साथ जुड़े हैं। इन सभी किसानों को  किसान क्रेडिट कार्ड बांटे जाएंगे।

जो किसान सीधे मिल्क यूनियनों को अपना दूध बेचते हैं उनकी लिमिट को बढ़ाकर 3 लाख कर दिया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि इन सभी किसानों को 3 लाख तक का लोन बिना गारंटी मिल जाएगा। इसके अलावा बाकी किसानों के लिए लिमिट डेढ़ लाख है जो जारी रहेगी।

आपको बता दे की ये तो सिर्फ शुरुआत है। सरकार की योजना है की आने वाले समय में ढाई करोड़ दूध बेचने वाले किसानों को भी इस दायरे में लाया जाए ताकि वो खुद का दूध का व्यापार कर सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...