1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी : जानिये इसके फायदे क्या होंगे

किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी : जानिये इसके फायदे क्या होंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों को कहीं भी फसल बेचने की आजादी : जानिये इसके फायदे क्या होंगे

मोदी सरकार ने किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। उन्होंने एक आदेश पारित किया है जिसके हिसाब से एक किसान अपनी फसल किसी भी राज्य में जाकर बेच सकता है।

इस निर्णय से किसानों को क्या फायदा होगा इसको समझने की जरूरत है। दरअसल पहले एक किसान अपनी फसल अपने ही राज्य में बेचने को बाध्य था।

जैसे एक किसान चना उत्पादक है और उस राज्य में चना अधिक होता है तो दाम कम होने के बाद भी उसे अपना चना वही बेचना होता था।

लेकिनं अब ऐसा नहीं है। अगर दूसरे राज्य में जहां चना नहीं होता और अगर उसे वहां अच्छा भाव मिल रहा है तो वो वहां जाकर अपनी फसल बेच सकता है।

इस कदम से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। मोदी सरकार का मानना है कि इस निर्णय ने वो अपनी फसल बेचने के लिए बाध्य भी नहीं होगा और उसे मुनाफा भी प्राप्त होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...