1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुरूग्राम में गिरा फलाईओवर, हादसे में दो लोग घायल

गुरूग्राम में गिरा फलाईओवर, हादसे में दो लोग घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

गुरुग्राम-सोहना रोड पर शनिवार रात निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा नीचे गिर गया जिससे यहां अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक सुभाष चौक से भोंडसी तक बन रहे एलिवेटिड फ्लाईओवर की बड़ी स्लैब अचानक भर-भराकर गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की भी जान नहीं गई जबकि सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक गुजर रही था।घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस और निर्माणाधीन कंपनी के अधिकरी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फ्लाईओवर बादशाहपुर एलिवेटेड हाइवे का हिस्सा था। छह किलोमीटर लंबे इस हाइवे का हिस्सा शनिवार रात लगभग दस बजे नीचे गिर गया। इस निर्माणाधीन एलिवेडेट रोड का जिम्मा नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है।2308 AV flyover collapses Gurugram

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...