1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. 7.92 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची किसान योजना की पहली किस्त

7.92 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची किसान योजना की पहली किस्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
7.92 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची किसान योजना की पहली किस्त

कोरोना संकट के बीच किसानों के लिए एक अच्छी खबर आयी है। दरअसल कुल 7.92 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 15,841 करोड़ रुपये की राशि भेजी गयी है जिसकी जानकारी खुद वित्त मंत्रालय ने दी है।

इस योजना के तहत किसानों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। कोरोना संकट के कारण पहली किस्त शुरू में ही वितरित की गयी है।

 सरकार ने 27 मार्च को वादा किया था कि वह पीएम किसान योजना की पहली किस्त के 2000-2000 रुपये इस योजना के पात्र 8.69 करोड़ किसानों को देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...