नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में गुरूवार तकरीबन 2 बजे के करीब आग लग गया, जिसमें झूलसने 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। आपको बता दें कि यह आग सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निर्माणाधीन इमारत में लगी थी। जिससे इसका असर कोरोना वैक्सीन उत्पादन या वैक्सीन पर नहीं पड़ा। बता दें कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद तकरीबन 15 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थी, जिससे आग पर जल्द काबू पाया जा सका।
पुणे मेयर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि यहां पहले 4 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, उन्हें सुरक्षित निकाला गया। परन्तु बाद में पता चला कि जो फ्लोर पूरी तरह से जलकर राख हो गया उसमें 5 लोगों के शव को निकाला गया है।
Maharashtra: Fire breaks out at Terminal 1 gate of Serum Institute of India in Pune. More details awaited. pic.twitter.com/RnjnNj37ta
— ANI (@ANI) January 21, 2021
वहीं पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि हमें 2:45 बजे सीरम इंस्टीट्यूट की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। सभी लोगों को निकाल लिया गया है। 1 घंटे में आग बुझा दी जाएगी। इस इमारत में वैक्सीन का प्लांट या भंडारण नहीं किया जा रहा था।
उन्होंने आगे कहा कि आग बुझ जाने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो जाएगी। हम हर पहलू की जांच करेंगे। इस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था।