1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस में लगी अचानक आग ने ट्रेन में बैठे यात्रियों की दिलों के धड़कन को तेज कर दिया था, जिससे उन्हें ये नहीं सूझ रहा था कि अगले पल क्या होगा। इसके बावजूद भी यात्रियों ने अपने हौंसले को बुलंद रखते हुए ट्रेन की इमरजेंसी चेन खिंची और इस बाबत लोको पायलट को सूचना दी। ट्रेन ड्राइवर ने भी तत्काल अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन का ब्रेक लगाकर उसे जंगल में ही रोक दिया और कोच को खाली कराया गया।

आपको बता दें कि इस कोच को रेलगाड़ी से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कंसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी रेलगाड़ी के (सी 5) कोच में अचानक आग लग गई। कोच में मौजूद यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींचकर लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट ने भी तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रेलगाड़ी को कंसरो रेंज के नजदीक ही रोक दिया।

रेलगाड़ी के रुकते ही डिब्बे में मौजूद यात्री बाहर निकल आए। इसके बाद ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने तुरंत ट्रेन के बीच में जुड़े इस (सी 5) कोच को काटकर शेष डिब्बों से अलग किया। गनीमत रही कि इस बीच किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। देखते ही देखते पूरी बोगी आग की लपटों से घिर गई। जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां सिर्फ वन विभाग की चौकी मौजूद है।

सूचना पाकर अपने निजी संसाधनों के साथ वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग इतनी भयानक थी कि कुछ देर में ही पूरा पूरी बोगी जल गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी व कांसरो वन रेंज के रेंज अधिकारी आरपी नौटियाल ने बताया कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आपको बता दें कि घटना के तुरंत बाद रेल लाइन की पावर सप्लाई भी कट गई थी। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि जिस जगह या हादसा हुआ वह जगह राजाजी टाइगर रिजर्व की सघन वन क्षेत्र में है, जहां सड़क मार्ग से भी पहुंच आसान नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...