गुरूवार शाम को दक्षिण मुंबई के क्राॅफर्ड बाजार की कुछ दुकानों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड को शाम करीब छह बजे बाजार में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि आग बाजार के अंदर के चार स्टाॅल्स पर लगी। अधिकारियों ने बताया कि दुकानों में कोई नहीं था क्योंकि बाजार में रेनोवेशन का काम चल रहा है। लाॅकडाउन के कारण यहां बिलकुल भी भीड़ नहीं थी।