1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा : एमपी को 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया मिलेगा

उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा : एमपी को 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया मिलेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा : एमपी को 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया मिलेगा

अच्छी वर्षा और जल्दी बुआई होने के फलस्वरूप इस साल एमपी में खरीब की फसल जा उत्पादन और बेहतर रहने का अनुमान है। अभी तक पिछले साल की तुलना में  45 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है।

इसी के साथ प्रदेश में यूरिया के वितरण में विगत वर्षों की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है। इसी मसले पर कल सीएम शिवराज ने उर्वरक मंत्री श्री सदानंद गौड़ा से मुलाक़ात की है।

श्री चौहान ने कुल 5.75 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त यूरिया राज्य के लिए शीघ्र आवंटन करने की मांग की।

श्री चौहान ने बताया कि माह जुलाई के लिए डेढ़ लाख मीट्रिक टन यूरिया और अगस्त से सितम्बर तक के लिए 4.25 लाख मीट्रिक टन यूरिया आवंटन की आवश्यकता है।

 केन्द्रीय मंत्री श्री सदानंद गौड़ा ने राज्य को अतिरिक्त यूरिया का कोटा बढ़ाने का आश्वासन दिया और कहा कि वह राज्य के किसानों की यथा सम्भव मदद करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...