नई दिल्ली : किसान आंदोलन का आज 73वां दिन है, और आज देश भर में किसानों के चक्का जाम करेंगे। देश के किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नेशनल हाईवे को बंद करने की तैयारी की गई है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसान संगठन आज देशभर में चक्का जाम करेंगे।
साथ ही सात फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत का स्थान बदल दिया है। इसकी जानकारी संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा दिनांक 7/2/2021 हरियाणा के निम्न स्थानों पर आयोजित किसान महापंचायत 1. टोल प्लाजा कितलाना जिला- चरखी दादरी समय- 11 .00 AM 2. अनाज मंडी बधरा चरखी दादरी समय – 2.00 PM
दिनांक 7/2/2021 हरियाणा के निम्न स्थानों पर आयोजित किसान महापंचायत
1. टोल प्लाजा कितलाना जिला- चरखी दादरी
समय- 11 .00 AM
2. अनाज मंडी बधरा चरखी दादरी
समय – 2.00 PM pic.twitter.com/McCAtlbFBz— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) February 5, 2021
आप को बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत और सरदार गुरनाम सिंह चढूनी 7 फरवरी को सुबह 11 बजे कितलाना टोल पर किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस बात का एलान शुक्रवार को कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर विभिन्न खापों, सामाजिक, किसान और कर्मचारी संगठनों की बैठक के बाद किया गया।
दादरी से निर्दलीय विधायक और सांगवान खाप 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने शुक्रवार को कहा कि आंदोलन अब अपनी चरम सीमा पर है। 7फरवरी की महापंचायत इस आंदोलन की दिशा निर्धारित करेगी । इसमें विभिन्न खापों के साथ किसान, सामाजिक और कर्मचारी संगठनों का सहयोग रहेगा। वहीं, धरने पर किसान नेताओं ने 6 जनवरी के संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दोपहर 12 से 3 के चक्का जाम को लेकर निजी स्कूल संचालकों से आग्रह किया गया कि वे अपने अपने स्कूल की छुट्टी 3 बजे करें, ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो।
आप को बता दें की इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जाम के दौरान फंसने वाले वाहनों को पानी और भोजन दिया जाएगा। इन लोगों को चना ’और मूंगफली जैसी वस्तुएं भी प्रदान की जाएंगी और किसानों के साथ सरकार जो भी कर रही है उससे अवगत कराएगी।