1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. किसानों ने भर दिए अन्न के भंडार : सरकार ने की 382 लाख टन गेंहू की खरीद

किसानों ने भर दिए अन्न के भंडार : सरकार ने की 382 लाख टन गेंहू की खरीद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों ने भर दिए अन्न के भंडार : सरकार ने की 382 लाख टन गेंहू की खरीद

कोरोना वायरस के कारण भले ही सरकारी खरीद देर से शुरू हुई हो लेकिन उसके बाद भी गेंहू की सरकारी खरीद में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

इस साल रबी की फसल की पैदावार बम्पर हुई थी और यही कारण है कि इस साल देश के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 382 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है।

चालू खरीद सीजन में 42 लाख किसानों से 382 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है जिसके मूल्य के तौर पर उनको अब तक करीब 73,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

इसी अवधि के दौरान, 13,606 खरीद केंद्रों के माध्यम से सरकारी एजेंसियों द्वारा 119 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

आपको बता दे कि गेहूं की फसल के लिए तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल पर सरकारी एजेंसियां गेंहू की खरीद करती है।

ज्ञात हो, मध्यप्रदेश ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी में नया रिकार्ड बनाया है। प्रदेश में एक करोड़ 29 लाख 28 हजार मीट्रिक टन गेहूँ किसानों से ख़रीदा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...