इस देश के किसानो ने इस बार फसल बुआई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आपको बता दे कि श में 01 जून से लेकर 25 जून के दौरान, 155.2 मिमी बारिश हुई है।
इसी साल 26 जून तक के जारी आंकड़ों के मुताबिक 315.63 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई हो चुकी है जो की पिछले साल से 2 गुना अधिक है।
गत वर्ष इसी अवधि में केवल 154.53 लाख हेक्टेयर में हुई थी। बुआई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तिलहन फसलों में हुई है। तिलहन फसलों का रकबा पिछले साल से छह गुना से ज्यादा बढ़ गया है।
मोटे अनाज के तहत बाजरा और मक्का सहित, दूसरी फसलों का रकहा लगभग 100 फीसदी बढ़ गया है।
इस मामले में, कृषि आयुक्त का कहना है कि मानूसन तेजी पकड़ रहा है और इस साल हमने कोशिश की है कि किसानों की किसी भी बात की कोई कमी नहीं रहे।
सरकार ने चालू खरीफ सीजन में 14.99 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है और इसी तरह से रबी सीजन में 14.84 करोड़ टन कुल खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य है।