1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. कृषि संशोधन कानून का विरोध कर रहे है किसान : आज दिल्ली आने की संभावना

कृषि संशोधन कानून का विरोध कर रहे है किसान : आज दिल्ली आने की संभावना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कृषि संशोधन कानून का विरोध कर रहे है किसान : आज दिल्ली आने की संभावना

केंद्र द्वारा हाल में पास किए गए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों का विशाल प्रदर्शन हो रहा है। आपको बता दे, दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में इन दो राज्यों के किसान सहिl देश भर के किसान दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे।

दरअसल कृषि कानूनों के प्रावधान के खिलाफ पंजाब के किसान संगठनों ने 26 व 27 नवंबर यानी आज और कल ‘दिल्ली चलो’ की घोषणा की है।

दिल्ली आ रहे किसानों को दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर रोकने के लिए कुरुक्षेत्र के त्योड़ा थेह के पास पुलिस-प्रशासन ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।  इससे गुस्साये किसान पुलिस से भिड़ गए। शाहाबाद तक प्रशासन और किसानों के बीच तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। किसानों ने आज दिल्ली में प्रदर्शन करने का एलान किया है।

दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बल के जवानों की भी तैनाती की गई है। दिल्ली की सीमा से सटे प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। ऐसे में किसान दिल्ली न आएं।

सिरसा में पंजाब सीमा के नजदीक किसान प्रदर्शन करते हुए पहुंच रहे हैं हालांकि यहां पर भी राज्य की सीमा सील कर दी गई है। अंबाला के मोहड़ा भारी संख्या में किसान जुट गए है।

किसान आंदोलन को देखते हुए जिले में धारा-144 लगा दी गई है। किसानों को रोकने के लिए 19 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। किसान जीटी रोड पर राजीव गांधी  एजुकेशन सिटी में एकत्र होंगे, जहां से जबरन दिल्ली जाने पर किसानों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...