1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Farmer Protest : बैठक के बाद बोले किसान नेता, MSP से भाग रही है सरकार, सिर्फ दो रास्ते…

Farmer Protest : बैठक के बाद बोले किसान नेता, MSP से भाग रही है सरकार, सिर्फ दो रास्ते…

By: Amit ranjan 
Updated:
Farmer Protest : बैठक के बाद बोले किसान नेता, MSP से भाग रही है सरकार, सिर्फ दो रास्ते…

नई दिल्ली : किसान और सरकार के बीच जारी तीन कृषि कानून को लेकर जारी बैठक आज भी बेनतीजा रहा, जिसके बाद एक और नई तारीख दे दी गई है। हालांकि इस बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने कहा हैं कि सरकार MSP से भागने की कोशिश कर रही है और हमारी प्राथमिकता ही MSP हैं।

किसान नेता ने कहा कि कोई समाधान नहीं निकला, न कृषि क़ानूनों पर न MSP पर। 19 जनवरी को फिर से मुलाकात होगी। उन्होंने कहा कि हम सरकार से ही बात करेंगे। और सरकार के पास सिर्फ दो रास्ते है, पहला तीनों कृषि कानून वापस हो और दूसरा MSP पर बात हो।

इसके अलावा टिकैत ने कहा कि हम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं जाएंगे, हम सरकार से बात करेंगे। वहीं इस बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान यूनियन के साथ 9वें दौर की वार्ता समाप्त हुई। तीनों क़ानूनों पर चर्चा हुई। आवश्यक वस्तु अधिनियम पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी शंकाओं के समाधान की कोशिश की गई। यूनियन और सरकार ने तय किया की 19 जनवरी को 12 बजे फिर से चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि हमने किसान यूनियन से कहा है कि अपने बीच में अनौपचारिक समूह बना लें, जो लोग ठीक तरह से क़ानूनों पर चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को दें। हम उस पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार हैं। तोमर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रति हम सभी की प्रतिबद्धता है और आने वाले कल में भी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार और किसानों के बीच जारी तकरार को खत्म करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो सरकार और किसान के बीच मध्यस्थता का काम करेगी और सुप्रीम कोर्ट को उन सभी तथ्यों से रूबरू करायेगी। हालांकि किसान नेता लगातार इस कमेटी का विरोध कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...