1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly Election 2021 : पांच प्रदेशों के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने किया तिथि का ऐलान, इस दिन होगा चुनाव

Assembly Election 2021 : पांच प्रदेशों के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने किया तिथि का ऐलान, इस दिन होगा चुनाव

By: Amit ranjan 
Updated:
Assembly Election 2021 : पांच प्रदेशों के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने किया तिथि का ऐलान, इस दिन होगा चुनाव

नई दिल्ली : पांच प्रदेशों में होने वाले चुनाव लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जहां इस दौरान बिहार और राज्यसभा चुनाव का जिक्र वहीं उन्होंने इन पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का भी जिक्र किया। इस दौरान चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव में भाग लेने सभी उम्मीदवारों को उन सभी नियमों को मानना होगा, जो चुनाव आयोग द्वारा जारी किये है।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव से पहले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन करना होगा। वहीं उन उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस जमा करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीदवार समेत 5 लोगों को घर जाना होगा। सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। वहीं इन मतदान केंद्रों की निगरानी केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम करेगी, जिनकी निगरानी CCTV कैमरे पर किया जायेगा।

जानिए तिथि

असम में तीन चरणों में होगा मतदान। पहला फेज 27 मार्च, दूसरा फेज-1 अप्रैल, तीसरा फेज- 6 अप्रैल।

केरल : पहले फेज में पूरा होगा मतदान, 6 अप्रैल।

तमिलनाडु : एक ही फेज में होगा मतदान, 6 अप्रैल।

पुडुचेरी : एक फेज में होगा मतदान, 6 अप्रैल।

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे, पहला फेज- 11 मार्च, दूसरा फेज- 1 अप्रैल,  तीसरा फेज- 6 अप्रैल, चौथा फेज- 9 अप्रैल, पांचवां फेज- 17 अप्रैल, छठा फेज- 22 अप्रैल, सातवां फेज- 26 अप्रैल, आठवां फेज- 29 अप्रैल।

2 मई 2021 को सभी प्रदेशों के मतदान की गिनती होगी।

चुनाव संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए 1950 टोल फ्री नंबर पर जानकारी ले सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...