1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. देसी गाय का दूध: नरेश जैन की कमाई हुई भरपूर, पढ़िए सफलता की कहानी

देसी गाय का दूध: नरेश जैन की कमाई हुई भरपूर, पढ़िए सफलता की कहानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देसी गाय का दूध: नरेश जैन की कमाई हुई भरपूर, पढ़िए सफलता की कहानी

डिमांड और सप्लाई, किसी भी बिजनेस को हिट बनाने में अहम रोल निभाता है, चाहे वो कोई भी क्षेत्र क्यूं ना हो। डेयरी बिजनेस में डिमांड-सप्लाई के गणित को समझा और भुनाया दिल्ली के रहने वाले नरेश जैन ने जिन्होनें देखा की दिल्ली के कई इलाकों में देशी गाय के दूध 90 से 110 रूपये लीटर बिकता है इसी को देखकर उन्होने विदेशी गायों की जगह देसी गायों का डेयरी फार्म खोलने का बिचार आया आज उनके पास 38 के करीब देसी नस्ल की गायें हैं। जिससे उन्हें महीनो में लाखों की आय हो रही है।

अपने देश मे पाई जाने वाली देसी नस्ल की गायों की दूध क्वालिटी कई मामलो में बेहतर है, एक रिसर्च में पाया गया की विदेशी गायों में A1 मिल्क पाया जाता है जबकि देसी गायों में A2 मिल्क पाया जाता है, जो विदेशी गायो से मिलने वाले दूध A1 मिल्क से कई गुना बेहतर है, क्योकि A2 मिल्क शरीर के हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होता है।

औरअपने देश में पाई जाने वाली अधिकतर गायो की नस्लों में A2 मिल्क ही पाया जाता हैं। इसी वजह से देसी गायों की दूध की डिमांड धीरे धीरे बढ़ रही है, लोग अधिक कीमत देकर खरीदना चाहते है।

नरेश जी ने अपने डेयरी फॉर्म की शुरूआत 10 गिर नस्ल की गायों से की थी, वे डेयरी फार्म शुरू करने से पहले ही अंदाजा लगाये थें कि 20 गायों से करीब 100 लीटर दूध उत्पादन होगा लेकिन शुरुआत में मात्र 30 लीटर दूध उत्पादन मिला रहा था लेकिन वह हार नही माने और धीरे-धीरे गायों की संख्या बढ़ाई और दूसरी तरफ कस्टमर को A2 मिल्क फायदा बताकर दूध के कस्टमर की सख्या बढ़ाई फिर क्या था मेहनत किया तो आगे बढ़ते चले गए।

आज लोग हेल्दी न्यूट्रीशन और शुद्ध खाने के लिए काफी सजग हूए हैं। दूध भी इससे अछुता नही है। अब लोग शुद्ध देसी गाय के दूध के लिए अच्छी खासी कीमत देने को तैयार हैं। वो बताते हैं की उनकी डेयरी में 180 से 190 लीटर दूध का उत्पादन होता है। जो की 90 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से आसानी से बिक जाता है।

जिससे रोज 15 हजार से लेकर16 हजार रुपए की आमदनी हो जाती है। 7 से 8 हजार रूपया प्रतिदिन का खर्च आता है। अगर कुल आमदनी में से खर्च निकाल दिया जाए तो भी उन्हें 7 से 8 हजार रुपए का डेली इन्कम हो जाता है। इस तरह महीने में मुनाफे का आकड़ा 2 लाख से उपर तक पहुंच जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...