1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने की मांग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के वायनाड चुनाव को रद्द करने की मांग

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड में हुए चुनाव को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह बाद सुनवाई करने का फैसला किया है।

यह याचिका केरल के चर्चित सोलर घोटाले की मुख्य आरोपी सरिता नायर ने दायर की है। बता दें कि केरल हाईकोर्ट ने इस याचिका को पहले ही खारिज कर दिया था, जिसके बाद नायर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सरिता का कहना है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि उनका नामांकन पत्र अमेठी के रिटर्निंग अधिकारी ने स्वीकार किया था, जबकि वायनाड में इसे खारिज कर दिया गया।

सरिता ने राहुल पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में कई मौकों पर सरिता के पत्रों को अनदेखा किया। सरिता की मांग है कि वायनाड से राहुल के चुनाव को रद्द किया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...