1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली : ट्रैक्टर परेड हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू, दो सौ से अधिक उपद्रवी हिरासत में

दिल्ली : ट्रैक्टर परेड हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू, दो सौ से अधिक उपद्रवी हिरासत में

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली : ट्रैक्टर परेड हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू, दो सौ से अधिक उपद्रवी हिरासत में

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हंगामे मामले में अब दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन FIR कर ली हैं, जबकि दो सौ से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर हिंसा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कल की हिंसा को लेकर IPC की धारा 395 (डकैत), 397 (लूट या डकैत, मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश), 120 बी (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा इस मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए क्राइम ब्रांच की सहायता ली जाएगी।

बता दें कि अबतक कुल 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं, उपद्रवियों की पहचान की जा रही है जिसके बाद एक्शन लिया जा रहा है। आपको बता दें कि कल हुए हिंसा के दौरान दिल्ली के लाल किले के अंदर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रहें है। जिसमें सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ है, सामान ज़मीन पर बिखरे हुए है और कांच के टुकड़े भी ज़मीन पर पड़े हुए दिखे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...