1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. सिंघु, टिकरी, करनाल बाइपास और गाजीपुर बॉर्डर में बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइन

सिंघु, टिकरी, करनाल बाइपास और गाजीपुर बॉर्डर में बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिंघु, टिकरी, करनाल बाइपास और गाजीपुर बॉर्डर में बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइन

देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं।

सिंघु, टिकरी, करनाल बाइपास और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं।

वही सिंघु बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि हमें रिंग रोड की ओर बढ़ना है लेकिन पुलिस हमें रोक रही है। हमने उन्हें अपने सीनियर्स से बात करने के लिए 45 मिनट दिए हैं। हम शांतिपूर्ण परेड कर रहे हैं। जिस मार्ग पर वे हमें चलने के लिए कह रहे हैं, उस पर सहमत नहीं थे।

दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को करीब 5000 खोली और 5000 किसानों की परमिशन मिली थी, लेकिन परेड के दौरान किसान ट्रैक्टरों में ट्रॉली और करीब 25 से 30 हजार किसानों की संख्या के साथ दिल्ली में घुस गए। दिल्ली में विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास किसानों का जमावड़ा लगा है। आप को बता दे कि दिल्ली के सड़कों पर किसान ने पूरी तरह चक्का जाम कर रखा है।

जिसकी वजह से दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रैफिक गाइडलाइन जारी किया है।

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लेन पर रोडवेज की बस को लगाकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया। इस पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया जिन्हें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राजेश खुराना ने समझाया।

गाजियाबाद लोनी बॉर्डर से बैरिकेडिंग तोड़कर किसान दिल्ली में घुस गए हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चुनौती है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। फेस डिटेक्टिंग ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है।

ट्रैक्टर परेड पर किसानों और दिल्ली पुलिस में मतभेद बरकरार है। किसानों को सिर्फ तीन रूट पर पांच हजार ट्रैक्टर लेने जाने की इजाजत मिली है। जबकि किसान नेता 9 रूट पर परेड निकालने की जिद कर रहे हैं।

9 रूट में सिंघु रूट (63 किमी), टिकरी रूट(62.5 किमी) और गाजीपुर रूट (68 किमी) है। किसान संगठनों ने कहा है कि झांसा और चिल्ला बॉर्डर से भी होगी। इसके अलावा शाहजहाँपुर बॉर्डर, मसानी बराज, पलवल और नूह के सुनेढ़ा बॉर्डर से भी किसान परेड होगी।

आप को बता दे कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं। किसान यूनियनों ने सोमवार को कहा कि राजपथ पर आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने के बाद ही उनकी ट्रैक्टर परेड शुरू होगी। उन्होंने दावा किया कि लगभग दो लाख ट्रैक्टरों के परेड में भाग लेने की उम्मीद है। जबकि दिल्ली पुलिस ने 5000 ट्रैक्टरों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...