1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली पुलिस को नहीं टिकैत के बयान पर यकीन, कर दिया तगड़ा इंतजाम….

दिल्ली पुलिस को नहीं टिकैत के बयान पर यकीन, कर दिया तगड़ा इंतजाम….

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली पुलिस को नहीं टिकैत के बयान पर यकीन, कर दिया तगड़ा इंतजाम….

नई दिल्ली : 6 फरवरी 2021 को दिल्ली के विभिन्न सीमाओं में आंदोलन कर रहे किसान तीन घंटों का चक्का जाम करने वाले है, उससे पहले ही भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है, जिस पर दिल्ली पुलिस को तनिक भी यकीन नहीं है। दिल्ली पुलिस PRO का कहना है कि पूरे देश में कल किसानों का तीन घंटे का चक्का जाम होने वाला है, उसके मद्देनज़र हमने दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। हालांकि किसानों ने कहा कि वे दिल्ली में ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं लेकिन 26 जनवरी को जो हुआ उसके मद्देनज़र हमने ऐसा किया है।

आपको बता दें कि इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि चक्का जाम का असर दिल्ली में नहीं होगा। वहीं उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपनी -अपनी जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करें।

बता दें कि इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा था कि 6 फरवरी को देशभर में आंदोलन होगा और दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक किसान सड़कों को ब्लॉक भी करेंगे। आपको बता दें कि कृषि कानूनों (Agriculture Laws) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest) 72 दिनों से जारी है, जिसे लेकर अब सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी इस आंदोलन को समर्थन मिलने लगा है। अब देखना यह है कि जो किसान गणतंत्र दिवस से पहले अपने नेताओं के बयान पर नहीं रह सकें, वे कल क्या करेंगे। हालांकि इस आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन और जवान पहले से ही चौकस है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...