1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. सूरन की खेती करे और पाए चार गुना मुनाफा: पढ़िए

सूरन की खेती करे और पाए चार गुना मुनाफा: पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सूरन की खेती करे और पाए चार गुना मुनाफा: पढ़िए

अनगिनत फायदों वाली सूरन यानि ओल, आपकी बेकार पड़ी जमीन को भी काम का बनाकर बेहतर कमाई का जरिया बन सकती है। जो आपके लिए बेहद फायदे का सौदा साबित हो सकती है। यही नहीं ओल की खेती कर आप सात-आठ महीने के भीतर अपनी लागत का चार गुना मुनाफा भी कमा सकते हैं।

ऐसा हम यूंहीं नहीं कह रहे हैं बल्कि सालों से पुरानी फ़सलों को छोड़ इसकी खेती करने वाले किसानों का भी ऐसा मानना है। उन्हें आज कम मेहनत में ओल यानि सूरन की खेती से अच्छा लाभ हो रहा है।

इन किसानों से ओल की खेती से लाभ को सुनकर अगर आपका भी मन सूरन की खेती करने का हो रहा है तो इसकी खेती की तकनीक जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है, तभी जाकर कहीं आपको इस फसल से लाखों की आमदनी होगी।ओल की खेती करने का सबसे सटीक टाइम होता है फरवरी और मार्च का महीना।

रेतीली दोमट मिट्टी में इसकी खेती करना ज्यादा लाभदाक होता है। क्योंकी इस तरह की मिट्टी में ओल के कंदों की वृद्धि तेज होती है। इन सबके अलावा सही मात्रा में बीज और उन्नत किस्मों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत होती है।

किस्मों और बीज की मात्रा के बाद बात आती है खेत की तैयारी की, ओल लगाने के लिए पहले खेत को कल्टीवेटर फिर रोटावेटर से भूरभूरा बना लें। और खेत की तैयारी के समय ही इसमें गोबर की खाद को भी मिला लें। इसके बाद दो-दो फीट की दूरी 30 सेंटीमीटर गहरा, लंबा और चौड़ा गड्ढा खोद लें। और फिर इन्ही गड्ढों में ओल के कंदों को रोप दें।

इस तरह एक एकड़ में 4 हजार गड्ढे खोदने पड़ते हैं। कंदों अगर छोटा हो तो सीधे बुआई करें,..और अगर कंदों का आकार 250 से 300 ग्राम की बीच हो तो टुकड़ों में काटकर बोना बेहतर होता है। किसान चाहें तो इसको बागों के बीच के हिस्से में भी आसानी से उगा सकते हैं।

ओल की फसल के लिए केवल तीन पानी चाहिए। जून के बाद पानी की जरूरत नहीं होती। सूरन का आकार बड़ा होने के लिए उचित देखभाल के साथ-साथ समय पर निराई गुड़ाई जरूर करें।

तीन से चार महीने में ओल के कंद तीन से चार किलो वजन के हो जाते हैं। अगर आप एक एकड़ में ओल की खेती कर रहे हैं तो आपको 150 क्विंटल तक उपज मिल जाएगी। जो बाजार में 3 से 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक जाएगी। और आपको 4 महीने की इस फसल से 4 लाख की आमदनी हो जाएगी। एक एकड़ में ओल की खेती करने पर 1 से डेढ़ लाख का खर्च आता है। जिसको कुल आमदनी में से घटाने के बाद भी आपको 2 से ढाई लाख का शुद्ध मुनाफ़ा हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...