किसानों को हर साल 6,000 रुपये की गारंटी देने वाली स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। तमिलनाडु में करोड़ों रुपये के फ्रॉड के केस में 16 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
आपको बता दे की इस मामले की जांच सीबीसीआईडी द्वारा की जा रही है। अब तक सीबीसीआईडी ने कुड्डालोर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, सलेम, कल्लाकुरिची जिलों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया है लगभग 40 हजार अपात्र लोग गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री किसान स्कीम से वार्षिक 6,000 रूपए का लाभ उठा रहे थे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तीन किस्तों में किसानों को सालाना यह मदद दी जाती है।
इस फ्रॉड की जानकारी तब सामने आयी जब एक साल पहले कुड्डालोर कलेक्टर चंद्रशेखर सखामुराई ने पिलाईयारमेडू गांव में लाभार्थियों की सूची में गैर-किसानों का भी नाम पाया .
गैर- किसानों के नाम सामने आने के बाद ही इस मामले की जांच के आदेश दे दिया गया। कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर ने गड़बड़ी की बात सरकार के सामने रखी जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई।
इस फर्जीवाड़े की अगर बात करें तो लगभग 14,000 अपात्र लाभार्थी केवल सलेम जिले के हैं। इस फर्जीवाड़े में 51 और लोगों को चिन्हित किया गया है और साथ ही कुछ अधिकारियों पर कार्यवाई भी की गयी है।