गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, केंद्र से राज्यों को इसके पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है लेकिन कृषि को कुछ शर्तों के साथ छूट दी गयी है।
केंद्र सरकार के द्वारा भी कृषि कार्यों में जो लोग लगे हैं उनके लिए टोल फ्री नंबर जारी किये गए हैं, देश के सभी 21 किसान कॉल सेंटर्स सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक काम करेगे।
किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 1800-180-1551 पर डॉयल कर सकते हैं और इन नंबरों पर देश भर के किसान कॉल कर सहायता ले सकते हैं।
आपको बता दे, प्रदेश सरकार के निर्देश पर सामाजिक दूरी का भी पालन किया जा रहा है. मंडियों में इसके लिए जमीन पर बड़े-बड़े गोले बनाये गये हैं, ताकि नियम का पालन हो सके।
आपको बता दे, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। और राज्य सरकार ने 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।