एक तरफ देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है वही दूसरी और करोड़ो ऐसे किसानों की आजीविका पर संकट आ गया है जो मुर्गी पालन और दूसरे जानवरों के पालन में लगे हुए है। दरअसल कोरोना वायरस के खतरे के बाद लोगों ने मांस खाना बंद कर दिया है। वही अब कई जगह बर्ड फ्लू की भी घटना सामने आ रही है।
मध्यप्रदेश एक कई जिलों में अचानक से मुर्गे मुर्गियों की मौत होने की घटना सामने आयी है जिसके बाद मांस बेचने पर रोक लगा दी गयी है। माना जा रहा है कि ऐसी अचानक मौत होने से किसानों को बड़े पैमाने पर मुर्गियों को मारना पड़ सकता है।
केरल से भी ऐसे कई केस सामने आ रहे है, केरल में कोरोना की रफ्तार भी बेहद तेज है ऐसे माँ कई दुकानदारों और किसानों के सामने नयी समस्या आ गयी है।
आपको बताते चले, 10 करोड़ से अधिक किसान सीधे मुर्गी पालन से जुड़े हुए हैं, प्रति दिन 25 करोड़ अंडे और 1.3 करोड़ पक्षियों का उत्पादन होता है और जीडीपी में 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देता है।