1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत में कोरोनाः बीते 24 घंटे में रिकार्ड 9987 नए मामले सामने आए, 266 लोगों की मौत

भारत में कोरोनाः बीते 24 घंटे में रिकार्ड 9987 नए मामले सामने आए, 266 लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत में कोरोनाः बीते 24 घंटे में रिकार्ड 9987 नए मामले सामने आए, 266 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए चार चरणों के लाॅकडाउन के बाद अब देश को पटरी पर लाने के लिए लाॅकडाउन 5.0 को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू कर दिया गया है। अनलाॅक-1 में कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 9,987 नए मामले सामने आए है और 266 लोगों की मौत हो गई है जो कि एक दिन में आए अब तक के कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले है।

जिसके बाद मंगलवार को देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,66,598 पहुंच गई है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 7,466 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,29,917 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है।

जबकि 1,29,917 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है और एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग 48.47 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...