1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत में कोरोनाः बीते 24 घंटे में 9996 नए मामले सामने आए, 357 लोगों की मौत

भारत में कोरोनाः बीते 24 घंटे में 9996 नए मामले सामने आए, 357 लोगों की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत में कोरोनाः बीते 24 घंटे में 9996 नए मामले सामने आए, 357 लोगों की मौत

देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 9,996 नए मामले सामने आए है और 357 लोगों की मौत हो गई है।

जिसके बाद गुरूवार को देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,86,579 पहुंच गई है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 8,102 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,37,448 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा है।

जबकि 1,41,029 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है और एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है। लेकिन इसी बीच अच्छी खबर यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने वालों की संख्या सक्रिया मरीजों की संख्या से करीब चार हजार ज्यादा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देशभर में आज सुबह नौ बजे तक 52,13,140 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 1,51,808 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...