देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे है। देशभर में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 9,971 नए मामले सामने आए है जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण के बढ़कर 2,46,929 हो गए है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 287 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,929 हो गई है।
मंत्रायल ने बताया कि देश में 1,20,406 सक्रिय मामले है जिनका इलाज चल रहा हैै। इसके साथ 1,19,292 लोग इस संक्रमण से ठीक हो गए है और एक मरीज विदेश चला गया है।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।