कोरोना का संकट देश में बढ़ता जा रहा है लेकिन अब किसानों की फसल खरीदना बेहद जरुरी हो गया है और ऐसे में केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिए है कि 15 अप्रैल के बाद से रबी की फसलों की खरीद करें जिसमे सरसों, चना और गेंहू मुख्य है।
अब ऐसे में हरियाणा राज्य ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और अनाज मंडी में फसल लेकर जाने के लिए कुछ नियम बनाये गए है। राज्य में सभी स्टाफ, पुलिस और किसानों को पास जारी किया जाएगा जिसे दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
सिर्फ इतना ही नहीं, मंडी में फसल बेचने आने वाले किसानों को मास्क मुहैया करवाया जाएगा। और कोई कोरोना से पीड़ित व्यक्ति अंदर नहीं आ पाए इसके लिए थर्मल स्कैन भी किया जाएगा।
मास्क बनवाने के लिए संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा वहीं एक समय में 50 से अधिक किसान अनाज मंडी में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।