1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. कांग्रेस ने नर्मदा जल और वित्तीय मुद्दे पर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा, गुजरात को लेकर उठाए सवाल

कांग्रेस ने नर्मदा जल और वित्तीय मुद्दे पर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा, गुजरात को लेकर उठाए सवाल

भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर मध्य प्रदेश सरकार पर नर्मदा जल और वित्तीय मामलों में प्रदेश के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने गुजरात सरकार से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूरे मामले में पारदर्शिता और जवाब देने की मांग की।

By: Nivedita 
Updated:
कांग्रेस ने नर्मदा जल और वित्तीय मुद्दे पर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा, गुजरात को लेकर उठाए सवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने नर्मदा जल बंटवारे और वित्तीय मामलों को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

‘प्रदेश के आर्थिक हितों से किया गया समझौता’

मीडिया से बातचीत के दौरान कुणाल चौधरी ने कहा कि नर्मदा नदी का लगभग 80 प्रतिशत प्रवाह मध्य प्रदेश में होने के बावजूद प्रदेश को उसका उचित लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात सरकार से मध्य प्रदेश को 7,669 करोड़ रुपये मिलने थे, लेकिन इसके विपरीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 550 करोड़ रुपये गुजरात सरकार को देकर लौटे।

 

सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन परिस्थितियों में ऐसा निर्णय लिया गया। उनका कहना था कि प्रदेश के आर्थिक हितों से जुड़े मामलों में सरकार को पारदर्शिता बरतनी चाहिए और जनता को पूरी जानकारी देनी चाहिए।

सरकार से पारदर्शिता की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि नर्मदा जल और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पूरे मामले पर राज्य सरकार अपना आधिकारिक पक्ष सामने रखे। पार्टी का कहना है कि प्रदेश के अधिकारों और संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...