दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र-22 के उप निर्वाचन 2026 को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सामान्य प्रेक्षक विजय भारती, पुलिस प्रेक्षक के. थियागराजन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े तथा पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, मतगणना कक्ष, निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और पारदर्शिता से जुड़े सभी इंतजामों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारियों पर जोर दिया।