1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर, कालापीपल में करेंगे पौधारोपण और जनसभा को संबोधित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर, कालापीपल में करेंगे पौधारोपण और जनसभा को संबोधित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 09 जुलाई 2026 को शाजापुर जिले के कालापीपल दौरे पर रहेंगे। वे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में पौधारोपण करेंगे, रोड शो निकालेंगे और जनसभा को संबोधित करने के बाद भोपाल लौटेंगे।

By: Nivedita 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर दौरे पर, कालापीपल में करेंगे पौधारोपण और जनसभा को संबोधित

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 09 जुलाई 2026 को शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री यहां विभिन्न आयोजनों में भाग लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुबह 11:20 बजे कालापीपल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:00 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और सुबह 11:20 बजे कालापीपल पहुंचेंगे। यहां वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

 

रोड शो और जनसभा भी करेंगे

पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कालापीपल में रोड शो करेंगे और इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय नागरिकों से संवाद भी करेंगे।

दोपहर में भोपाल लौटेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे कालापीपल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 1:05 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

 

रिपोर्ट – दिलीप सौराष्ट्री

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...