भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह की राजनीति पर सवाल उठाए और उन पर सनातन से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।
मीडिया से बातचीत में रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए पदयात्रा निकालते हैं तो भाजपा, संत समाज और बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उनके साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के मुद्दों पर कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और केवल राजनीतिक अवसरों पर इन विषयों को उठाने से काम नहीं चलेगा।

रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह पहले राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विरोधी रुख रखते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनकी वर्तमान धार्मिक यात्रा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा विधायक के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में धार्मिक और वैचारिक मुद्दों को लेकर बहस तेज हो गई है। अब सभी की नजर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर है कि वह इस बयान का किस तरह जवाब देती है।