1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जुलाई को शाजापुर दौरे पर, कालापीपल में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जुलाई को शाजापुर दौरे पर, कालापीपल में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जुलाई 2026 को शाजापुर जिले के कालापीपल दौरे पर रहेंगे। वे 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में शामिल होंगे, रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद वे भोपाल लौट जाएंगे।

By: Nivedita 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जुलाई को शाजापुर दौरे पर, कालापीपल में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जुलाई 2026 को शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे।

सुबह 11:20 बजे कालापीपल पहुंचने का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:00 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:20 बजे वे शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

दोपहर में भोपाल के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:45 बजे कालापीपल से रवाना होंगे और दोपहर 1:05 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

 

रिपोर्ट – दिलीप सौराष्ट्रीय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...