1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाजापुर दौरा आज, कालापीपल में करेंगे रोड शो और जनसभा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाजापुर दौरा आज, कालापीपल में करेंगे रोड शो और जनसभा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर जिले के कालापीपल दौरे पर रहेंगे। वे 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है।

By: Nivedita 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शाजापुर दौरा आज, कालापीपल में करेंगे रोड शो और जनसभा

शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर जिले के कालापीपल दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

कालापीपल को मिल सकती हैं विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि कालापीपल क्षेत्र को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यों की सौगात मिल सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा कार्यक्रम के दौरान ही होगी।

 

रोड शो को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। कार्यक्रम स्थल और रोड शो के मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

प्रशासन ने संभाली कार्यक्रम की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...