1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में SAFE CLICK 2.0 अभियान का समापन, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

पन्ना में SAFE CLICK 2.0 अभियान का समापन, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

पन्ना के आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय में SAFE CLICK 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी वंदना चौहान ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए। इस दौरान साइबर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना में SAFE CLICK 2.0 अभियान का समापन, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

पन्ना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय SAFE CLICK 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का समापन बुधवार, 8 जुलाई 2026 को शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पन्ना में किया गया। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लिया।

एएसपी वंदना चौहान ने छात्रों को बताए साइबर अपराध से बचने के तरीके

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना वंदना चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और अपनी निजी जानकारी जैसे ओटीपी, बैंकिंग डिटेल्स और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी।

 

साइबर क्विज में छात्रों ने लिया उत्साह से हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साइबर अपराधों से जुड़ी जानकारी को समझा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

छात्रों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाने और स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

साइबर ठगी से बचाव के लिए हेल्पलाइन की दी जानकारी

अधिकारियों ने छात्रों को साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की सलाह दी। किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

 

रिपोर्ट – राजेश रावत पन्ना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...