Safe Click 2 0 News in Hindi

पन्ना में SAFE CLICK 2.0 अभियान का समापन, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

पन्ना में SAFE CLICK 2.0 अभियान का समापन, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

पन्ना के आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय में SAFE CLICK 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी वंदना चौहान ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए। इस दौरान साइबर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

बुरहानपुर पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान संपन्न, साइबर सुरक्षा को लेकर लाखों लोगों को किया जागरूक

बुरहानपुर पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान संपन्न, साइबर सुरक्षा को लेकर लाखों लोगों को किया जागरूक

बुरहानपुर पुलिस का 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए यह अभियान 14 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा।

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपये के 100 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख रुपये के 100 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

बुरहानपुर पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

नर्मदापुरम में साइबर जागरूकता अभियान शुरू, “सेफ क्लिक 2.0” रथ को किया रवाना

नर्मदापुरम में साइबर जागरूकता अभियान शुरू, “सेफ क्लिक 2.0” रथ को किया रवाना

नर्मदापुरम पुलिस ने “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता रथ को रवाना किया है। यह रथ जिलेभर में लोगों को ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देगा। अभियान के तहत विभिन्न वर्गों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

निवाड़ी पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

निवाड़ी पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

निवाड़ी पुलिस ने ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई।

सेंट मेरी स्कूल में एसपी का साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिए अहम टिप्स

सेंट मेरी स्कूल में एसपी का साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिए अहम टिप्स

सीहोर के सेंट मेरी स्कूल में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानी और साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

सेफ क्लिक 2.0 अभियान का शुभारंभ, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

सेफ क्लिक 2.0 अभियान का शुभारंभ, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश पुलिस ने "सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हेल्पलाइन 1930 और डिजिटल सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

शाजापुर पुलिस ने शुरू किया “सेफ क्लिक 2.0” अभियान, साइबर ठगी से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

शाजापुर पुलिस ने शुरू किया “सेफ क्लिक 2.0” अभियान, साइबर ठगी से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

शाजापुर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए "सेफ क्लिक 2.0" जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान के तहत साइबर जागरूकता रथ को रवाना कर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने की अपील की।