1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. निवाड़ी पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

निवाड़ी पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

निवाड़ी पुलिस ने ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई।

By: Nivedita 
Updated:
निवाड़ी पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

निवाड़ी जिले में मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 दिवसीय साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में जिलेभर में नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

विभिन्न स्थानों पर दी गई साइबर सुरक्षा जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र, ग्राम पंचायतों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। नागरिकों को अनजान व्यक्तियों से एटीएम सहायता न लेने, ओटीपी व निजी जानकारी साझा न करने तथा फर्जी कॉल और लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

हेल्पलाइन 1930 की दी गई जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और नुकसान को रोका जा सके।

 

थाना स्तर पर चला व्यापक अभियान

थाना कोतवाली, चकरपुर, सिमरा, जेरोन, टेहरका, तरिचरकला, पृथ्वीपुर, महिला थाना एवं लोहारगुवा पुलिस द्वारा गांवों, बाजारों, कियोस्क सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर नागरिकों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील

निवाड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...