Cyber Security News in Hindi

पन्ना में SAFE CLICK 2.0 अभियान का समापन, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

पन्ना में SAFE CLICK 2.0 अभियान का समापन, छात्रों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

पन्ना के आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय में SAFE CLICK 2.0 साइबर जागरूकता अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी वंदना चौहान ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के उपाय बताए। इस दौरान साइबर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

शाजापुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जून माह में लाखों की साइबर ठगी राशि होल्ड और रिफंड

शाजापुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जून माह में लाखों की साइबर ठगी राशि होल्ड और रिफंड

शाजापुर साइबर पुलिस ने जून 2026 में साइबर ठगी के मामलों में लगभग ₹10.65 लाख की राशि होल्ड कराई और ₹3.91 लाख पीड़ितों को वापस दिलाए। साथ ही 49 मोबाइल नंबर और 95 IMEI नंबर ब्लॉक किए गए। पुलिस ने नागरिकों से तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

सेंट मेरी स्कूल में एसपी का साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिए अहम टिप्स

सेंट मेरी स्कूल में एसपी का साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिए अहम टिप्स

सीहोर के सेंट मेरी स्कूल में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानी और साइबर अपराध से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

सेफ क्लिक 2.0 अभियान का शुभारंभ, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

सेफ क्लिक 2.0 अभियान का शुभारंभ, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश पुलिस ने "सेफ क्लिक 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हेल्पलाइन 1930 और डिजिटल सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

मध्यप्रदेश में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

मध्यप्रदेश में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

भोपाल में आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में डेटा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और साइबर अपराधों से निपटने के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी है। सरकार नागरिकों के डेटा की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

India – Israel : भारत-इस्राइल की रणनीतिक साझेदारी नई ऊंचाई पर,गाजा शांति योजना और आतंकवाद पर हुई चर्चा

India – Israel : भारत-इस्राइल की रणनीतिक साझेदारी नई ऊंचाई पर,गाजा शांति योजना और आतंकवाद पर हुई चर्चा

India- Israel : नई दिल्ली में भारत और इस्राइल के बीच उच्चस्तरीय वार्ता में गाजा शांति योजना, आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ और निवेश सहयोग पर चर्चा हुई।दोनों देशों ने भरोसे और साझा मूल्यों पर आधारित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई।जयशंकर और गिदोन सार ने तकनीक, एआई और साइबर सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।