1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा और किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन का ऐलान

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा और किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन का ऐलान

भोपाल में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और एमएसपी की कानूनी गारंटी जैसे मुद्दे उठाते हुए “छात्रों की गूंज” अभियान और इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा की घोषणा की।

By: Nivedita 
Updated:
कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा और किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन का ऐलान

भोपाल। शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों से गुजर रही है और पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

छात्रों के मुद्दों पर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान

भोपाल में आयोजित प्रेसवार्ता में मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में “छात्रों की गूंज” अभियान चलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण लाखों विद्यार्थियों में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग

कांग्रेस नेता ने किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

 

इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा की घोषणा

कांग्रेस ने शिक्षा, रोजगार और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के लिए इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा भी की है। पार्टी का कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से आम लोगों को इन मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्रदेशभर में आंदोलन तेज करने की तैयारी

कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि शिक्षा, रोजगार और किसानों के मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पार्टी अपने अभियानों और यात्राओं के जरिए जनता के बीच पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...