नई दिल्ली : साल 2022 में देश के पांच प्रमुख राज्यों में चुनाव होने है, इसे लेकर सभी पार्टियां ने अपना कमर कस लिया। एक तरफ जहां बीजेपी लगातार लोगों को बांधने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ अन्य विपक्षी पार्टियां भी लगातार कई घोषणाएं कर वोटरों अपने पक्ष में करने में जुटे है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
सोनिया गांधी ने एक लेख के जरिए कोविड-19 से निपटने के लिए मोदी सरकार की पॉलिसी पर सवाल खड़े किए और कहा कि अगर पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक करोड़ टीके लग सकते हैं तो फिर रोज क्यों नहीं लग सकते हैं। एक अखबार में छपे लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि पहली लहर के बाद दूसरी लहर के लिए सरकार की तैयारी नहीं थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीजों, असहाय परिवारजनों का दर्द सरकार ने नहीं समझा, उसे नहीं भूल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट का मौका क्यों समझती है?
सोनिया गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि जब पीएम के जन्मदिन पर 2 करोड़ टीके लगे तो फिर इतने टीके रोज क्यों नहीं लग सकते हैं? उन्होंने कहा कि अभी तक एक तिहाई से भी कम आबादी को टीके के दोनों डोज लगे हैं। सोनिया ने बच्चों के टीकाकरण को लेक कहा कि कोई योजना फिलहाल सरकार की नहीं दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई तक चलेगा। इसके बाद इन पांच राज्यों में चुनाव होने है। अब देखना यह है कि इन राज्यों में कौन सी पार्टियां किस पर भारी पड़ती है।