1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने मांगी गृह मंत्री शाह से इस्तीफा, लगाया ये गंभीर आरोप

किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने मांगी गृह मंत्री शाह से इस्तीफा, लगाया ये गंभीर आरोप

By: Amit ranjan 
Updated:
किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने मांगी गृह मंत्री शाह से इस्तीफा, लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अब कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेवार ठहराया है, जिसे लेकर उन्होंने शाह से इस्तीफे की भी मांग की है। प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदारी हैं। उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है।

सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज़ करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज़ कर भाजपा सरकार की साजिश को साबित करती है। गौरतलब है कि किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 किसान नेताओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था, जिस पर अभी आगे की प्रक्रिया जारी है।

वहीं दो किसान संगठन भानु और भारतीय मजदूर संघों ने खुद को इस आंदोलन से अलग कर लिया हैं, और किसानों के रूट भटकाने का आरोप भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर लगाया हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...